दन्तेवाड़ा

राजस्व पटवारी संघ हड़ताल पर, भटक रहे किसान
22-Oct-2026 9:23 PM
राजस्व पटवारी संघ हड़ताल पर, भटक रहे किसान

दंतेवाड़ा, 22 अक्टूबर। राजस्व पटवारी संघ, दंतेवाड़ा इकाई की हड़ताल 9वें दिन भी जारी रही। जिससे जिले के किसानों को शासकीय कार्यों हेतु समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है।

संघ के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश कश्यप ने जानकारी में बताया कि राजस्व विभाग के रीढ़ की हड्डी, पटवारी के साथ वर्षों से अन्याय हो रहा है। राज्य शासन द्वारा वर्षों से कार्यरत पटवारियों को पदोन्नति नहीं दी जा रही है। इसी क्रम में एक ही समय से कार्यरत पटवारियों के वेतन में विसंगति है। जिससे संबंधित कर्मचारियों का मनोबल गिरता है।

शासन द्वारा पटवारियों के साथ निरंतर दमनात्मक कार्यवाही की जा रही है। शासन को जानकारी दिए जाने के बावजूद द्वारा हमारी मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। 2 वर्ष पूर्व दिया आश्वासन आज पर्यंत क्रियान्वित नहीं किया गया। जिससे राज्य शासन की गंभीरता का बोध होता है।

राज्य शासन द्वारा कृषि भूमि को पीवी एप्प में दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। इसके अंतर्गत प्लॉट की फोटो चार दिशाओं फोटो लेना होता है। परंतु शहरी दशाओं में इस शर्त को पूरी करना असंभव है। इस संबंध में शासन को जानकारी दी गई। इसके बावजूद किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई। इस दौरान धरना स्थल पर उपस्थित पटवारियों द्वारा शासन विरोधी नारे लगाए गए।


अन्य पोस्ट