दन्तेवाड़ा

शराब विवाद में हत्या, आरोपी बंदी
16-Oct-2026 10:07 PM
शराब विवाद में हत्या, आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 16 अक्टूबर। कुआकोंडा थाना क्षेत्र के ग्राम धनीकरका कोटवारपारा में शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम धनीकरका कोटवारपारा में शराब पीने से मना करने पर हुए विवाद के दौरान आरोपी बामन मरकाम ने हुंगा मरकाम पर लोहे की टंगिया और मिट्टी की ईंट से सिर, पेट व दाहिने हाथ पर हमला कर दिया, जिससे हुंगा मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई।

थाना कुआकोंडा में मामले के तहत बीएनएस की धारा 103(1) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी बामन को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय दंतेवाड़ा में प्रस्तुत किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट