दन्तेवाड़ा

गृह मंत्री विजय शर्मा ने दंतेश्वरी दरबार में टेका माथा
15-Oct-2026 10:26 PM
गृह मंत्री विजय शर्मा ने दंतेश्वरी दरबार में टेका माथा

दंतेवाड़ा, 15 अक्टूबर। गृह मंत्री विजय शर्मा ने शारदीय नवरात्र पर्व के पंचम दिवस पर दंतेवाड़ा स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की।

इस अवसर पर गृह मंत्री श्री शर्मा ने मंदिर में दर्शन के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर विधायक चैतराम अटामी प्रमुख रूप से मौजूद थे। ज्ञात हो कि नवरात्र पर्व के दौरान माँ दंतेश्वरी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु दंतेवाड़ा पहुंच रहे हैं।  मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ माता के दर्शन कर रहे हैं।


अन्य पोस्ट