दन्तेवाड़ा

बीएलओ एवं सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक
09-Oct-2026 9:17 PM
बीएलओ एवं सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक

दंतेवाड़ा, 9 अक्टूबर। जिले में मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं तथा पहली बार मतदान के लिए पात्र युवाओं के नाम जोडऩे के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के प्रभावी संचालन एवं प्रगति की समीक्षा के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में शुक्रवार को बीएलओ एवं सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार बैठक संयुक्त जिला कार्यालय के तृतीय तल स्थित सभाकक्ष में तहसीलवार आयोजित की गई। इसमें गीदम एवं बारसूर तहसील के बीएलओ और सुपरवाइजरों की बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक, दंतेवाड़ा एवं कटेकल्याण तहसील की बैठक दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक तथा कुआकोण्डा एवं बड़ेबचेली तहसील की बैठक दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम जोडऩे की प्रक्रिया को गति देना तथा विशेष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करना है। प्रशासन ने संबंधित बीएलओ, सुपरवाइजरों, निर्वाचन लिपिकों एवं अधिकारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर निर्वाचन संबंधी कार्यों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।


अन्य पोस्ट