दन्तेवाड़ा

4 लाख का गांजा जब्त, एक बंदी
06-Oct-2026 11:59 PM
 4 लाख का गांजा जब्त, एक बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 6 अक्टूबर। दंतेवाड़ा जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना किरंदुल पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुए 8 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 4,20,000 बताई गई है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 6 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बंगाली कैम्प (वार्ड क्रमांक 04, किरंदुल) स्थित एक मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान प्लास्टिक की बोरी में रखा 8 किलो 400 ग्राम गांजा (कीमत 4.20 लाख) बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके से आरोपी शंकर घोष निवासी बंगाली कैम्प, किरंदुल को गिरफ्तार किया।

आरोपी के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

 यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार खूंटे के मार्गदर्शन, एसडीओपी अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी संजय यादव व उप निरीक्षक हेम शंकर गुनेन्द्र के नेतृत्व में संपन्न हुई।


अन्य पोस्ट