दन्तेवाड़ा

नक्सल हथियार-विस्फोटकों का जखीरा जब्त
06-Oct-2026 11:58 PM
नक्सल हथियार-विस्फोटकों का जखीरा जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 6 अक्टूबर। दंतेवाड़ा पुलिस ने मंगलवार को बड़ी मात्रा में नक्सल विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया है।

पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि बारसूर थाना अंतर्गत बड़ी मात्रा में नक्सल डंप छिपाया गया है। इसके आधार पर पुलिस द्वारा मंगनार - कोहकाबेड़ा के जंगल पहाडिय़ों में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी मात्रा में नक्सली विस्फोटक सामग्रियां पुलिस ने बरामद की। इनमें एके - 47 राइफल, इंसास राइफल,  एके -47 मैगजीन राउंड - 23, बीजीएल लांचर, 315 बोर बंदूक, भरमार बंदूक - 9, बीजीएल राउंड -5, टिफिन बम-8, पिस्टन राड स्प्रिंग - 24, इंसास मैगजीन, 315 बोर बंदूक के राउंड -138, तीर बम - 2 प्रमुख रूप से शामिल हंै।  इसी क्रम में कोडेक्स वायर, नक्सली वर्दी, नक्सली साहित्य और अन्य नक्सली सामग्रियां बरामद की गई।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र खूंटे और नसर उल्ला सिद्दीकी भी मौजूद थे।

 

 


अन्य पोस्ट