दन्तेवाड़ा

गंजेनार में सेतु शिविर 7 को
03-Oct-2026 9:01 PM
 गंजेनार में सेतु शिविर 7 को

दंतेवाड़ा, 3 अक्टूबर। जिला प्रशासन दंतेवाड़ा द्वारा सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह शिविर 7 अक्टूबर को ग्राम पंचायत नेरली में आयोजित किया जाना था। अपरिहार्य कारणों से उक्त शिविर के आयोजन स्थल में परिवर्तन किया गया है। आगामी  7 अक्टूबर को सेवा सेतु शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत गंजेनार, जनपद पंचायत दंतेवाड़ा में किया जाएगा। शिविर के माध्यम से केंद्र एवं राज्य शासन की 26 महत्वपूर्ण हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों को प्रदान की जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु आवश्यक प्रक्रिया एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।   शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर पात्र हितग्राहियों का पंजीयन, आवेदन, दस्तावेज संबंधी मार्गदर्शन तथा शासन की योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे। शिविर का उद्देश्य शासन की योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए एक ही स्थान पर आवश्यक सुविधा एवं जानकारी उपलब्ध कराना है। जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत गंजेनार एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर केंद्र एवं राज्य शासन की 26 हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।


अन्य पोस्ट