दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा, 2 अक्टूबर।दंतेवाड़ा में सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के पालन हेतु पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र खूंटे और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आकांक्षा सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में जांच अभियान चलाया गया।
कटेकल्याण थाना पुलिस ने शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार में परमिट शर्तों का उल्लंघन कर क्षमता से अधिक सवारी ले जाने वाले चार वाहनों बोलेरो - सीजी 18 सी 1276, पिकअप -सीजी 18 आर 4871, फोर्स तूफान - सीजी 18 एस 5810, महिन्द्रा मैक्स - सीजी 17 डी 0751 की जांच की।
वाहन चालक पीलूराम नाग (कटेकल्याण), राधेश्याम यादव (ग्राम टेटम), मकर मरकाम (ग्राम बड़े लखापाल) और लक्ष्मण यादव (ग्राम पखनार, बस्तर) द्वारा क्षमता से अधिक सवारी बैठाए जाने पर पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 के तहत कार्रवाई की। प्रत्येक वाहन से 5,000 रुपये के हिसाब से कुल 20,000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया।