दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 30 सितंबर। बचेली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बुधवार को सुबह 5 बजे एक पिक अप वाहन - सीजी -18 एस, 6590 हिलटॉप होटल बचेली के पास खड़ी हुई है। जिसमें चोरी का लोहे का स्क्रैप कबाड़ माल भरा हुआ खड़ा है 7 आरोपी को कबाड़ सामान के सम्बन्ध में नोटिस देकर वैध दस्तावेज मांग किया गया। आरोपियों द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर 35(1)(श्व) बी एन एस एस एवं 303(2) बीएन एस के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय बचेली में पेश किया गया।
आरोपियों में पियूष मुखर्ज़ी पिता स्व विश्वरूप मुखर्ज़ी, उम्र 35 वर्ष, पुराना मार्केट बचेली और रघु मरकाम पिता बामन मरकाम उम्र 22 वर्ष, पुराना मार्केट बचेली शामिल है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पिक अप वाहन, स्क्रैप - 10.680 टन, लोहे का रॉड, क्रेशर का रोलर, गियर बॉक्स बेयरिंग, चैनल एंगल और नट बोल्ट बरामद किया गया। इस सफलता में थाना बचेली का सराहनीय योगदान था।