दन्तेवाड़ा

लंबित मामलों के निराकरण के निर्देश
29-Sep-2026 10:24 PM
लंबित मामलों के निराकरण के निर्देश

दंतेवाड़ा, 29 सितंबर। जिला प्रशासन की समय सीमा बैठक संयुक्त जिला कार्यालय में मंगलवार को आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव द्वारा कोर्ट से जुड़े लंबित मामलों को समयबद्ध निराकरण  के निर्देश दिए गए।

हाई कोर्ट, छत्तीसगढ़ द्वारा पारित निर्णयों पर आवश्यक कार्यवाही, लंबित याचिका के जवाबदावा प्रस्तुतिकरण, के संबंध में समीक्षा की गई।हाई कोर्ट के आदेश के क्रियान्वयन की जानकारी एवं उसके अद्यतन की जानकारी की कलेक्टर को जानकारी दें।

इस क्रम में कलेक्टर द्वारा सीएम हेल्पलाइन पोर्टल की भी समीक्षा की गई। इसमें विभागों के समक्ष निराकृत एवं लंबित शिकायतें एवं समय सीमा तथा तीन दिवस के अंदर दी जाने वाली निराकृत शिकायतों के संबंध में पून: विभागों को सचेत करते हुए कहा कि शिकायतों का  निराकरण करें। इस दौरान उन्होंने विलंब कर रहे विभागों पर नाराजगी जताई। कलेक्टर ने ग्रामीण और कृषि सेवा सूचकांक’’(पारस पोर्टल) के तहत अपडेट, जिले की प्रविष्टियां एवं अन्य जिलों की तुलनात्मक स्थिति के संबंध में भी विभागों को कहा कि कुछ योजनाओं में जिले की स्थिति संतोषप्रद नही है, इसके लिए विभाग प्रमुख अपने मैदानी कर्मचारियों को लक्ष्य देकर उसकी पूर्ति के लिए विशेष रणनीति अपनाएं।

सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उदाहरण देते हुए कहा कि कई अन्य जिले इसमें बेहतर प्रदर्शन कर रहे है वहां की भौगोलिक परिस्थितियां दंतेवाड़ा जैसी ही है।

बैठक में व्यक्तिगत अधिकार पत्र एवं फौती नामांतरण, विभागों से प्राप्त भूमि आबंटन की स्थिति, बस्तर मुन्ने कार्यक्रम, छ.ग. अनुसुचित जनजाति आयोग, महिला आयोग, लोक आयोग, जन शिकायत पीजीएन, कलेक्टर जनदर्शन, सम्पर्क के प्राप्त पत्रों की समीक्षा, एग्रीस्टेक पंजीयन, संबंधी विषयों में प्रगति की जानकारी ली। जिसके संबंध में कलेक्टर ने आगामी टीएल बैठक तक अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए।इस दौरान जिला पंचायत सीईओ एम भार्गव और अपर कलेक्टर राजेश पात्रे प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट