दन्तेवाड़ा

स्पर्धाओं से पोषण अभियान में तेजी
29-Sep-2026 10:22 PM
स्पर्धाओं से पोषण अभियान में तेजी

दंतेवाड़ा, 29 सितंबर। जिला प्रशासन के सेवा संकल्प अभियान के संचालक द्वारा सुपोषित समाज के निर्माण की दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में परियोजना गीदम के सेक्टर गीदम-1 अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र हाउरनार (इंदिरा कॉलोनी) में पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान पोषण थाली प्रदर्शनी, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता तथा व्यंजन प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों, महिलाओं एवं परिवारों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पोषक खाद्य पदार्थों से तैयार विभिन्न व्यंजनों का प्रदर्शन कर दैनिक आहार में पौष्टिकता शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। 

की रोकथाम, बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार तथा समुदाय में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।

 सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनभागीदारी के साथ सुपोषित एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

 इस रोचक आयोजन में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, श्री कौशल, सरपंच, उपसरपंच, ग्राम पंचायत हाउरनार  अधिकारी गीदम, अनिल लोनिया, कार्यक्रम अधिकारी, रविकांत और हितग्राही महिलाएं प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट