दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा, 14 सितम्बर। दंतेवाड़ा में ग्राम पंचायत सचिव के कुल 45 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली कम्प्यूटर कौशल परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है।
जिला पंचायत दंतेवाड़ा की सूचना के अनुसार, ग्राम पंचायत सचिव भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों में से मेरिट के आधार पर प्रत्येक पद के विरुद्ध 10 अभ्यर्थियों का चयन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा के लिए किया गया था। उक्त परीक्षा का आयोजन 15, 16 एवं 17 सितम्बर 2026 को कार्यालय जिला पंचायत दंतेवाड़ा के एम.आई.एस. कक्ष में प्रस्तावित था।
अपरिहार्य कारणों के चलते निर्धारित तिथियों में आयोजित होने वाली कम्प्यूटर कौशल परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। परीक्षा की आगामी तिथि का निर्धारण बाद में किया जाएगा। इसकी सूचना अभ्यर्थियों को पृथक रूप से दी जाएगी।
अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे कम्प्यूटर कौशल परीक्षा की नई तिथि एवं भर्ती से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा की आधिकारिक वेबसाइट www.dantewada.nic.in का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें।