दन्तेवाड़ा
हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी को लेकर बाजार में बढ़ी चहल-पहल
13-Sep-2026 10:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 13 सितंबर। हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी पर्व के पूर्व दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के बस स्टैंड स्थित बाजार में पूजन सामग्रियों की बिक्री शुरू हो गई है।
सोमवार को हरतालिका तीज के अवसर पर सुहागन महिलाओं द्वारा व्रत रखकर पति की लंबी आयु के लिए शिव- पार्वती की पूजा की जाएगी। इसी दिन गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी।
बाजार में धूप, दीप, कलश, फल सहित विभिन्न पूजन सामग्रियां बिक रही हैं। पूजन सामग्रियों की खरीदारी के लिए लोग बाजार पहुंच रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे