दन्तेवाड़ा

ओडिशा से यूपी ले जा रहा था गांजा, बंदी
12-Sep-2026 11:20 PM
ओडिशा से यूपी ले जा रहा था गांजा, बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 12 सितंबर। बस्तर जिले कीनगरनार पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8.414 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 20 हजार 700 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी गांजा को ओडिशा से लेकर उत्तर प्रदेश के आगरा जाने की फिराक में था। आरोपी की पहचान सिकन्दर सिंह उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस को 11 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पीठठु बैग में अवैध गांजा लेकर ओडिशा प्रांत से धनपुंजी के रास्ते जगदलपुर की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर नगरनार पुलिस टीम ग्राम धनपुंजी स्थित फॉरेस्ट नाका पहुंची और आने-जाने वाले लोगों की जांच शुरू की।

इसी दौरान मुखबिर के बताए हुलिये का एक व्यक्ति पैदल फॉरेस्ट नाका की ओर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम सिकन्दर बताया। उसके पास मौजूद पिट्ठु बैग की तलाशी लेने पर तीन पैकेटों में कुल 8.414 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजे के अलावा एक मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन, कीमत करीब 10 हजार रुपये, तथा 3 हजार रुपये नकद भी जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 132/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट