दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा, 12 सितंबर। पुलिस ने कटेकल्याण बाजार से स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा, चंद्र मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में स्थायी वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में थाना कटेकल्याण पुलिस स्टाफ को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना कुआकोण्डा के अपराध क्रमांक 12/2004, धारा 324 भादवि का स्थायी वारंटी सुखराम उर्फ डेगो निवासी , ग्राम कटेकल्याण मंझारपारा साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में मौजूद है। प्राप्त सूचना पर थाना कटेकल्याण पुलिस स्टाफ द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कटेकल्याण साप्ताहिक बाजार स्थित मुर्गा बाजार के पास घेराबंदी की गई। आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि उक्त स्थायी वारंटी वर्ष 2004 में अपराध घटित होने के पश्चात फरार था। विगत् 22 वर्षों से पुलिस को चकमा देता रहा। पुलिस की सतत् कार्रवाई एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।गिरफ्तार स्थायी वारंटी को शुक्रवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय, दंतेवाड़ा के समक्ष प्रस्तुत किया गया।