दन्तेवाड़ा
नशे में गाड़ी चलाया, 10 हजार का जुर्माना
12-Sep-2026 11:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 12 सितंबर। यातायात पुलिस दंतेवाड़ा द्वारा गायत्री चौक में वाहन जांच अभियान चलाया गया। ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों की जांच की गई। इसी दौरान ट्रक सीजी - 7 एयू, 8181 के चालक संतोष यादव रायपुर को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया।
पुलिस द्वारा चालक के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम की धारा - 185 के तहत कार्यवाही की गई। न्यायालय के समक्ष आरोपी को पेश किया गया।
प्रकरण में न्यायालय द्वारा वाहन चालक संतोष यादव पर 10 हजार का जुर्माना लगाया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे