दन्तेवाड़ा

सेवा संकल्प अभियान एक माह का होगा कल्याणकारी अभियान
08-Sep-2026 9:43 PM
सेवा संकल्प अभियान एक माह का होगा कल्याणकारी  अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 8 सितम्बर। जिला प्रशासन की समय सीमा बैठक संयुक्त जिला कार्यालय में मंगलवार को  आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान के क्रियान्वयन की जानकारी दी।     

उक्त कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु  सीईओ, एम. भार्गव नोडल अधिकारी और अपर कलेक्टर राजेश कुमार पात्रे नियुक्त किए गए है। इसी क्रम में आशीर्वाद का दीपक (प्रत्येक परिवार स्तर पर दीप प्रज्वलन), 25 करोड़ बच्चों के सपनों का  भारत (विद्यालय स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता), नमो सेवा गाथा (नुक्कड नाटक), प्रमुख स्थलों पर मंचन,आंगन का उत्सव (आंगनबाड़ी सम्मान एवं मातृ संवाद, महिला बाल विकास विभाग, कहानी बदलाव की (लाभार्थियों की वास्तविक (लाभार्थियों वास्तविक कहानियाँ), विकसित भारत संकल्प यात्रा (बस्तर सहित परिवर्तनकारी स्थलों का भ्रमण) सेवा ज्योति यात्रा, जल जन सेवा संकल्प मेरा योगदान (25 सेवा 9 गतिविधियां, नदी घाट स्वच्छता सहित ,सेवा सेतु अभियान - सरकार आपके द्वारा (विधानसभा, विकासखंड स्तरीय शिविर, रंगोली राष्ट्र, भारत मंडल एक निर्धारित दिवस, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज, जनसेवक महाकुंभ- पंचायत से पार्लियामेंट (जनप्रतिनिधियों की सहभागिता), आदि गतिविधियां एक माह तक   संचालित रहेगी।

 दिव्यांग सहायता शिविर, बस्तर ओलिंपिक के आयोजन, सीएम हेल्पलाइन, दफ्तरों में बकाया बिजली बिल की भुगतान की अद्यतन स्थिति, माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा, निर्देश, व्यक्तिगत अधिकार पत्र एवं फौती नामांतरण, विभागों से प्राप्त भूमि आबंटन की स्थिति, बस्तर मुन्ने कार्यक्रम, कलेक्टर के फील्ड विजिट के दौरान दिये गये निर्देश, मुख्यमंत्री जनदर्शन, सचिवालय, जन शिकायत पीजीएन, ई-समाधान, कलेक्टर जनदर्शन, सम्पर्क के प्राप्त पत्रों की समीक्षा, एग्रीटेक पंजीयन, संबंधी विषयों में प्रगति की जानकारी ली।


अन्य पोस्ट