दन्तेवाड़ा

अंतरराज्यीय शालेय क्रीड़ा स्पर्धा 19 से
08-Sep-2026 9:42 PM
अंतरराज्यीय शालेय क्रीड़ा स्पर्धा 19 से

आयोजन को बनाएं  व्यवस्थित-कलेक्टर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 8 सितम्बर। दंतेवाड़ा में आगामी 19 से 22 सितम्बर तक आयोजित होने वाली 26 वीं अंतरराज्यीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

 उक्त स्पर्धा  के संचालन आयोजन की तैयारियों के मद्देनजर कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

   राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कबड्डी बालक एवं बालिका 17 वर्ष तथा सॉफ्टबॉल बालक - बालिका - 14 वर्ष वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रतिभागी छात्र-छात्राएं एवं खेल दल शामिल होंगे।

कलेक्टर श्री ध्रुव ने प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाडिय़ों के ठहरने, भोजन, परिवहन, खेल मैदान की व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा एवं सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए खिलाडिय़ों एवं प्रशिक्षकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

बैठक में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कलेक्टर नें अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करते हुए आयोजन को सुव्यवस्थित  बनाने के निर्देश दिए।


अन्य पोस्ट