दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 2 सितंबर। छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय तोमर दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान ग्राम नकुलनार मंगलवार को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुरुकुल आवासीय विद्यालय -2 में छात्र-छात्राओं से प्रेरक संवाद किया।
समारोह का शुभारंभ आयोग अध्यक्ष का संस्था प्रबंधन द्वारा पुष्प गुच्छ द्वारा किया गया। इसके उपरांत भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता, सुमित भदौरिया द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने उन्होंने युवा आयोग के कार्यों की सराहना की।
हालात का न बनाएं बहाना
विश्व विजय तोमर द्वारा उपस्थित बच्चों को सफलता के टिप्स दिए गए। उन्होंने सफलता हेतु सकारात्मक सोच और कठोर परिश्रम को अहम बताया। इसी क्रम में निरंतरता को बनाए रखने की बात कही। उन्होंने जोर देकर कहा कि सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता। सफलता हासिल करने के लिए परिस्थितियों का बहाना नहीं बनाना चाहिए। निरंतर प्रयास से सफलता निश्चित रूप से मिलती है। श्री तोमर ने युवा आयोग के कार्यों की जानकारी दी। इसके अंतर्गत ज्ञानेश्वरी यादव और संजू को राज्य शासनद्वारा क्रमश: 30 लाख और 50 लाख रुपए प्रदान करने का उल्लेख किया। वहीं ज्ञानेश्वरी को शासन द्वारा पुलिस उप अधीक्षक पद पर नियुक्ति दिए जाने की जानकारी दी।
मलखंभ के खिलाडिय़ों का बढ़ाया हौसला
श्री तोमर ने इस संस्था के पांच खिलाडिय़ों से विशेष मुलाकात की, जिन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रभारी मंत्री केदार कश्यप को प्रभावित किया था।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत नंदलाल मुडा़मी द्वारा भी रोचक तरीके से संवाद किया गया। इस अवसर पर राजा पांडे, सुकालू मुड़ामी, उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम और भीमा कोर्राम प्रमुख रूप से मौजूद थे।