दन्तेवाड़ा

एनएमडीसी की पहल: हैदराबाद मैराथन में भाग लेंगे बचेली के 169 आदिवासी युवा
29-Aug-2026 10:20 PM
  एनएमडीसी की पहल: हैदराबाद मैराथन में भाग लेंगे बचेली के 169 आदिवासी युवा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 29 अगस्त। एनएमडीसी बीआईओएम बचेली कॉम्प्लेक्स के समीपस्थ ग्रामों के 169 आदिवासी युवा हैदराबाद में आयोजित होने वाली फुल मैराथन एवं हाफ मैराथन में भाग लेने के लिए रवाना हुए। स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन और मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन) शिव कुमार ने धावकों की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

29 एवं 30 अगस्त को आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवाओं के लिए एनएमडीसी ने जूते, खेल किट, प्रशिक्षण, आवास और परिवहन की व्यवस्था की है। हैदराबाद मैराथन में कुल ?45 लाख की पुरस्कार राशि रखी गई है।

इस अवसर पर बचेली परियोजना प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक श्रीधर कोडाली ने प्रतिभागी धावकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एनएमडीसी स्थानीय युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्होंने धावकों से अनुशासन एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की बात कही।


अन्य पोस्ट