दन्तेवाड़ा

बस्तर फाइटर्स ने जवानों को राखी बांधी
28-Aug-2026 8:39 PM
बस्तर फाइटर्स ने जवानों को राखी बांधी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दन्तेवाड़ा, 28 अगस्त। दंतेवाड़ा में बस्तर फाइटर्स की महिला जवानों द्वारा जवानों को रक्षाबंधन पर राखी बांधी गई।

  रक्षाबंधन के अवसर पर बस्तर फाइटर्स डीआरजी की महिला जवानों द्वारा डीआरजी के जवानों की कलाई पर राखी बाँधकर रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा जितेंद्र कुमार खुंटे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

महिला जवानों ने डीआरजी जवानों को राखी बाँधकर उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार खुटे ने सभी महिला जवानों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पुलिस परिवार में आपसी स्नेह, विश्वास एवं सहयोग का यह बंधन हमारी ताकत है।  उन्होंनें महिला जवानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप सभी के अच्छे जीवन और अच्छे भविष्य के लिए हमारी शुभकामनाएँ हैं। आपकी सुरक्षा, सम्मान एवं रक्षा के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे और हर परिस्थिति में आपके साथ खड़े रहेंगे।रक्षाबंधन का यह आयोजन  पुलिस परिवार में भाईचारे, आपसी विश्वास और पारिवारिक आत्मीयता को मजबूत करने वाला रहा।


अन्य पोस्ट