दन्तेवाड़ा

गंभीरता से करें क्रॉप सर्वे - कलेक्टर
27-Aug-2026 10:08 PM
गंभीरता से करें क्रॉप सर्वे - कलेक्टर

दंतेवाड़ा, 27 अगस्त। दंतेवाड़ा प्रशासन द्वारा कृषि क्षेत्र  में पारदर्शिता हेतु डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की  सतत् निगरानी  की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव  द्वारा कारली पंचायत का गुरुवार को दौरा किया गया।

 कलेक्टर ने कारली, पटेल पारा में खसरा- 1846 में डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्वे की प्रगति देखते हुए संबंधित कर्मचारियों से अब तक हुए कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने इस कार्य को प्राथमिकता से किए जाने पर जोर दिया।

 इस मौके पर डीएफओ रामकृष्ण रंगानाथा वाय और एसडीएम गीदम, विवेक चंद्रा प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट