दन्तेवाड़ा

भव्य पंडाल, पूजा आयोजन और व्यवस्थाओं पर बनी रूपरेखा
27-Aug-2026 4:18 PM
 भव्य पंडाल, पूजा आयोजन और व्यवस्थाओं पर बनी रूपरेखा

विश्वकर्मा पूजा की तैयारियों पर एनएमडीसी बचेली सिविल विभाग की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 27 अगस्त। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान विश्वकर्मा पूजा को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप में मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी सिलसिले में मंगलवार को सिविल विभाग द्वारा नर्सरी विभाग परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एनएमडीसी बचेली कॉम्प्लेक्स में सिविल विभाग के डीजीएम एस.आर. डहरिया ने की। इसमें विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा संबंधित ठेकेदार शामिल हुए।

बैठक में आगामी विश्वकर्मा पूजा के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पूजा स्थल की तैयारियों, पंडाल निर्माण, सजावट, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। आयोजन से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा करने और बेहतर समन्वय के साथ तैयारियां आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

गौरतलब है कि सिविल विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष भगवान विश्वकर्मा पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाता है। हर बार पूजा स्थल पर आकर्षक पंडाल और विशेष सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र रहती है। तकनीकी एवं निर्माण कार्यों से जुड़े कर्मचारियों और श्रमिकों के लिए भगवान विश्वकर्मा की पूजा विशेष महत्व रखती है।बैठक के साथ ही इस वर्ष के आयोजन को लेकर तैयारियों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों की सहभागिता से आयोजन को पिछले वर्षों की तरह सफल और यादगार बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट