दन्तेवाड़ा

राखियों की रंग-बिरंगी चमक से सजा बाजार , बढ़ी चहल-पहल
26-Aug-2026 10:53 PM
राखियों की रंग-बिरंगी चमक से सजा बाजार , बढ़ी चहल-पहल

बचेली, 26 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाचेली नगर के बाजार में रौनक बढ़ गई है। शुक्रवार 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा, जिसे लेकर बाजार में राखियों की दुकानें सज गई हैं। 

बाजार में जगह-जगह राखियों की अस्थायी दुकानें सज गई हैं और दुकानों पर रंग-बिरंगी राखियों की कतारें लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगी, डिजाइनर और पारंपरिक राखियों की कई वैरायटी देखने को मिल रही है।

राखियों के साथ मिठाई, पूजा सामग्री और भाई-बहन के लिए उपहारों की भी खरीदारी शुरू हो गई है। खासकर शाम के समय बाजार में खरीदारी करने पहुंच रहे लोगों से चहल-पहल बढ़ रही है। दुकानों पर सजी आकर्षक राखियां लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर 27 अगस्त को बाजार में खरीदारी और बढऩे की उम्मीद है। बहनें अपने भाइयों की पसंद के अनुसार राखी खरीदने में जुटी हैं, वहीं दुकानदार भी त्योहार को लेकर अच्छी बिक्री की उम्मीद लगाए हुए हैं।


अन्य पोस्ट