दन्तेवाड़ा

खदान मजदूर संघ ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
26-Aug-2026 3:53 PM
खदान मजदूर संघ ने सीएम  के नाम सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली/किरंदुल, 26 अगस्त। खदान मजदूर संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) शाखा किरंदुल द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम उनके सलाहकार आर. कृष्णा दास को रायपुर में तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में एनएमडीसी बचेली एवं किरंदुल कॉम्प्लेक्स में एल-1 व एल-2 पदों की भर्ती में स्थानीय अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दिए जाने की मांग की गई है।

संघ ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि पूर्व में राज्य विद्युत मंडल द्वारा अपनाई गई व्यवस्था के समान ही एनएमडीसी में एल-1 एवं एल-2 पदों के लिए स्थानीय शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त अंक या विशेष प्रावधान देकर लाभान्वित किया जाए।

 इसके अतिरिक्त संघ ने ठेका कार्यों में स्थानीय युवाओं को संलग्न करने तथा पूर्व की भांति युवाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने की मांग रखी है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान खदान मजदूर संघ किरंदुल शाखा के अध्यक्ष बी. दिल्ली राव, महेंद्र कुमार और डी. के. देशमुख उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट