दन्तेवाड़ा

गोदाम में चोरी का आरोपी गिरफ्तार
24-Aug-2026 10:20 PM
गोदाम में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 24 अगस्त। दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र अंतर्गत गोदाम की दीवार तोडक़र सामग्री चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की सामग्रियां और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

प्रार्थी की शिकायत के अनुसार, 20 अगस्त की मध्य रात्रि किरंदुल स्थित केवीएस गोदाम (पेट्रोल पंप के समीप) की दीवार तोडक़र भीतर रखी सामग्रियां चोरी कर ली गई थीं। चोरी गई वस्तुओं में एमएस प्लेट, एंकर बोल्ट, वेल्डिंग मशीन, स्क्रैप और दो मोबाइल शामिल थे, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 61,800 रुपये बताई गई थी।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना किरंदुल में  अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

मामले की जांच और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने संदेही छोटू कड़ती निवासी मदाड़ी पटेलपारा, थाना टिकनपाल से पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान संलिप्तता पाए जाने पर आरोपी के कब्जे से चोरी गई सामग्रियां एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट