दन्तेवाड़ा

साइबर अपराध जागृति अभियान: नवोदय विद्यालय में बताए बचाव के तरीके
22-Aug-2026 10:51 PM
साइबर अपराध जागृति अभियान: नवोदय विद्यालय में बताए बचाव के तरीके

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 22 अगस्त। दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा दंतेवाड़ा को साइबर अपराध मुक्त बनाने के संकल्प के साथ 2 अक्टूबर तक साइबर जागृति अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान स्वतंत्रता दिवस से आरंभ हुआ था।

 पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, चंद्र मोहन सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र खूंटे  उप पुलिस अधीक्षक ठाकुर गौरव सिंह के मार्गनिर्देशन में डिजिटल साक्षरता एवं बुनियादी सुरक्षा के लिए स्कूल - कॉलेज में अभियान चलाया गया।  यह अभियान साइबर क्राइम के विरुद्ध एकजुटता से जागरूकता लाने, साइबर जागरूकता अभियान का जन-जन तक प्रचार करने, लोगों को अपने लालच,डर एवं साइबर अज्ञानता से निजात पाकर जागरूक बनने एवं राज्य के प्रत्येक नागरिक को साइबर जागरूक बनाने की दिशा में साइबर क्राइम से मुक्त राज्य बनाना हैं।

 इस अभियान के अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय, बारसूर के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं द्वारा क्यूआर कोड अपने मोबाइल में स्कैन कर, अपनी सेल्फी ली गई । इसके पश्चात उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया में अपनी सेल्फी फ्रेम को पोस्ट किया एवं व्हाट्सएपप ग्रुप्स में लिंक को शेयर कर अधिक से अधिक लोगों को सेल्फी लेने एवं सोशल मीडिया में शेयर करने प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों द्वारा ‘मैं साइबर जागरूक हूं’, ‘मैं साइबर क्राइम से मुक्त हूं’ के नारे लगाते हुए साइबर अपराध से लडऩे की शपथ ली गई।

  इस कार्यक्रम में साइबर अपराध के तरीकों जैसे-ईनाम जीतने, लॉटरी लगाने, बिना ब्याज के लोन दिलाने, नौकरी लगाने, ट्रेडिंग में पैसा डबल करने आदि के नाम पर की जाने वाली ऑनलाइन ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्सन, म्युल सीम एवं अकाउंट के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों जैसे-ओटीपी शेयर न करने, अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, संदिग्ध ऐप को डाउनलोड न करने, अननोन वीडियो कॉल रिसीव नहीं करने ,साइबर अपराध घटित होने पर 1930 पर शिकायत करने एवं साइबर क्राइम संबंधित किसी भी शंका या समस्या होने पर निकटतम पुलिस स्टेशन में संपर्क करने की जानकारी दी गई।


अन्य पोस्ट