दन्तेवाड़ा
वाहन चालकों को गुलाब देकर भरवाया संकल्प पत्र
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 22 अगस्त। सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा एवं यातायात शाखा द्वारा संयुक्त रूप से ‘एक गुलाब - एक संकल्प’ सडक़ सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने यातायात पुलिस एवं सिटी कोतवाली दंतेवाड़ा के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में वाहन चालकों को गुलाब भेंट कर सडक़ सुरक्षा का संदेश दिया तथा उनसे सडक़ सुरक्षा संकल्प पत्र भरवाकर यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया।
च्च्अंकल - आंटी, यह गुलाब केवल एक फूल नहीं, बल्कि मेरी प्रार्थना है। कृपया सुरक्षित वाहन चलाइए, क्योंकि आपके घर में आपका कोई अपना आपकी सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहा है।ज्ज्
संकल्प पत्र के माध्यम से वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, शराब अथवा किसी भी नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाने, तेज गति एवं लापरवाही से वाहन नहीं चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया गया। साथ ही पैदल यात्रियों, बच्चों, बुजुर्गों एवं एम्बुलेंस को प्राथमिकता देने तथा अन्य लोगों को भी सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।
इस पहल में स्कूली छात्र-छात्राओं की सहभागिता ने अभियान को भावनात्मक एवं प्रभावशाली बनाया। बच्चों द्वारा वाहन चालकों को गुलाब देकर यह संदेश दिया गया कि सडक़ पर बरती गई छोटी-सी सावधानी किसी परिवार की खुशियों को सुरक्षित रख सकती है। सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा एवं यातायात शाखा द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि सडक़ सुरक्षा को केवल पुलिस की जिम्मेदारी न समझते हुए प्रत्येक नागरिक इसे अपनी व्यक्तिगत एवं सामाजिक जिम्मेदारी माने तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करे।
इस अभियान में थाना सिटी कोतवाली से थाना प्रभारी, धनंजय सिन्हा, यातायात प्रभारी, मुकेश ताती, राजेश बघेल, अंकित, अश्वनी, जितेन्द्र त्रिपाठी, बुधराम कड़ती, मनोज नेगी, बारला और आदित्य की विशेष भूमिका थी। इस अभियान में छात्रावास अधीक्षिका अंजू सलाम का विशेष योगदान था।