दन्तेवाड़ा

नेशनल लोक अदालत तैयारी बैठक
21-Aug-2026 11:04 PM
नेशनल लोक अदालत तैयारी बैठक

दंतेवाड़ा, 21 अगस्त। नेशनल लोक अदालत की सफलता हेतु विशेष बैठक जिला न्यायालय में शुक्रवार को आयोजित की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, विधिक सेवा, संतोष कुमार आदित्य की अध्यक्षता में मॉनिटरिंग सेल की बैठक में रणनीति तैयार की गई।

बैठक में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने लोक अदालत के प्रभावी संचालन के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। साथ ही अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियों एवं विभागीय समन्वय पर चर्चा की गई। बैठक में न्यायालयीन एवं राजस्व प्रकरणों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में निराकरण हेतु रखे जाने तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा बैंकिंग, वित्तीय संस्थाओं एवं अन्य संबंधित विभागों के प्रकरणों के निराकरण के लिए समन्वित प्रयास करने पर भी चर्चा हुई।

ज्ञात हो कि आगामी 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत को आयोजन होगा। इस दौरान न्यायाधीशगण, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, पुलिस अधीक्षक सीएम सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट गण, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अधिवक्तागण, अधिकारी एवं बैंक प्रतिनिधि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट