दन्तेवाड़ा

सेवानिवृत शिक्षकों का विदाई समारोह
21-Aug-2026 11:04 PM
सेवानिवृत शिक्षकों का विदाई समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 21 अगस्त। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय, नकुलनार के परिवार द्वारा नकुलनार संकुल में सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मानपूर्वक भव्य विदाई समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ द्वारा आत्मीय स्वागत से हुआ। इस दौरान  राम कुमार मोहंती, राम सिंह नाग और गोकुल प्रसाद चंद्रवंशी का अरुण प्रकाश चौहान द्वारा विशेष सम्मान किया गया।

उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद भदौरिया ने भी शिक्षकों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर शिक्षिका नेहा राठौर द्वारा श्री मोहंती के सम्मान में कविता प्रस्तुत की गई। कभी अलविदा ना कहना.... जिसकी उपस्थित नागरिकों द्वारा सराहना की गई।

 इसके उपरांत सेवानिवृत हुए तीनों शिक्षकों द्वारा शासकीय सेवा काल के विषय में विचार व्यक्त किए गए। पूर्व सहायक परियोजना समन्वय रामकुमार मोहंती द्वारा अध्यापन कार्य को श्रेष्ठ और संतुष्टि का पर्याय बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन करने के बावजूद भी अध्यापन कार्य में संतुष्टि हासिल हुई।

उन्होंने एपीसी, बी आर पी और खंड स्त्रोत समन्वयक के रूप में भी कार्य किया। परंतु, शिक्षक के कार्य संपादन से ही संतुष्टि मिली।

उन्होंने शिक्षकों को भविष्य निर्माता कहा। इसी क्रम में उन्होंने विद्यार्थियों को पूर्ण मनोयोग से अध्यापन कराने की आवश्यकता पर बल दिया। श्री मोहंती द्वरा बीईओ,  कुआकोण्डा की सराहना की गई। जिनके द्वारा पेंशन मामलों का तत्काल निराकरण किया गया।

इस अवसर पर उपसरपंच दिलीप चौहान, शिवशंकर चौहान, संतु नाग धन सिंह उपेन्डी, चंद्रप्रकाश चौहान, देवेंद्र सोनी, जोगू नेताम, बृजेंद्र चौहान, प्रतिमा वानखेड़े, वीणा गौतम और मनोज राठौर प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट