दन्तेवाड़ा

विद्यालय के बेहतर परिवेश हेतु दी जानकारी
21-Aug-2026 4:12 PM
विद्यालय के बेहतर परिवेश  हेतु दी जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 21 अगस्त। जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ के सहयोग से साम्य भूमि फाउंडेशन द्वारा जिला पंचायत संसाधन केंद्र में स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन तथा जल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार विषय पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया।  प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन तथा विद्यालय जल, स्वच्छता एवं स्वच्छता कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शिक्षकों की क्षमता का विकास करना रहा। इसके माध्यम से विद्यालयों में स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, स्वास्थ्यकर व्यवहार एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन, विद्यालयों में जल, स्वच्छता एवं स्वच्छता, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, मिशन लाइफ, जल बजट, वृक्ष ऑडिट एवं अपशिष्ट ऑडिट सहित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षणार्थियों को इन गतिविधियों को विद्यालय स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन लाने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण का संचालन साम्य भूमि फाउंडेशन के श्री आदर्श कुमार ने किया। श्री विश्वजीत एवं जिला सलाहकार, जल एवं स्वच्छता कार्यक्रम, सुरेश कुमार अनंत ने स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन तथा जल, स्वच्छता एवं स्वच्छता के विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। यूनिसेफ की वॉश अधिकारी बिराजा कबी ने जल परीक्षण, जल स्वच्छता तथा विद्यालयों में जल एवं स्वच्छता सुविधाओं के प्रभावी संचालन एवं रखरखाव की जानकारी दी।इस दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के रसायनज्ञ श्रीनाथ यादव एवं अंकिता सिंह ने जल परीक्षण का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। प्रशिक्षणार्थियों को विद्यालयों से जल नमूना एकत्र करने की सही प्रक्रिया, जल की गुणवत्ता की जांच तथा सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी गई।

 विद्यालयों में करें लागू

  जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर एवं मिशन समन्वयक हरीश गौतम ने प्रशिक्षणार्थियों को विद्यालयों में जल एवं स्वच्छता सुविधाओं में आवश्यक सुधार करने तथा प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल को विद्यालय स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए।


अन्य पोस्ट