दन्तेवाड़ा

बाढ़ राहत कार्य: वर्षा उपरांत कार्यों में आएगी रफ्तार
18-Aug-2026 3:05 PM
बाढ़ राहत कार्य: वर्षा उपरांत कार्यों में आएगी रफ्तार

दंतेवाड़ा, 18 अगस्त। दंतेवाड़ा में विगत वर्ष अभूतपूर्व बाढ़ की आपदा आई थी। जिसने जिले में अधोसरचनाओं को क्षति पहुंचाई थी।  दंतेवाड़ा प्रशासन के मुताबिक बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुई आधारभूत संरचनाओं को पुन: तैयार करने फंड की स्वीकृति मिल चुकी है। इसी क्रम में वर्षा ऋतु के उपरांत उक्त कार्यों को तीव्र गति से आरंभ किया जाएगा।

 इस संबंध में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि जिले में विगत वर्ष की बाढ़ आपदा से प्रभावित  अधोसंरचनाओं को तैयार करने की रणनीति तैयार हो चुकी है। राज्य शासन द्वारा बाढ़ से क्षतिग्रस्त  सडक़ों और पुल - पुलियों के नव निर्माण हेतु स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इसी कड़ी में आवंटन भी प्राप्त हो चुका है। इनमें शंकिनी नदी पर बाईपास रोड में मध्यम पुल प्रमुख रूप से शामिल है। वहीं पर्यटन नगरी बारसूर को जोडऩे वाली सडक़ के दौरान विभिन्न कार्य शामिल है। इनमें मांडेर नाला पर मध्यम पुल निर्माण उल्लेखनीय है। इसी कड़ी में गणेश बहार नाला में भी पुल निर्माण कराया जाएगा। जिससे बारिश के दौरान आवागमन में बाधा उत्पन्न नहीं होगी। वही वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से जारी रहेगा।


अन्य पोस्ट