दन्तेवाड़ा

बस्तर तिरंगा यात्रा पहुंची सुकमा
13-Aug-2026 10:27 PM
बस्तर तिरंगा यात्रा पहुंची सुकमा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 13 अगस्त। बस्तरतिरंगा यात्रा नारायणपुर जिले से बुधवार से शुरु हुई थी।  उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री दंतेवाड़ा केदार कश्यप के नेतृत्व में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को गीदम से रवाना हुई।

तिरंगा यात्रा बृहस्पतिवार को भाजपा कुआकोण्डा मंडल के ग्राम नकुलनार पहुंचा। नकुलनार में भाजपाइयों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुंड़ामी, मंडल अध्यक्ष भीमा कोर्राम, जनपद अध्यक्ष, सुकालू मुड़ामी, सुमित भदौरिया, आशीष चौहान और राघवेंद्र गौतम आदि अनेक कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद थे।

  इसके उपरांत यात्रा सुकमा जिले के लिए रवाना हुई। तिरंगा यात्रा अपने अगले पड़ाव पर सुकमा जिले के ग्राम चिंगावरम पहुंची। इस गांव में ग्राम कुंजेरास के सरपंच के स्मारक पर मंत्री द्वय  विजय शर्मा - केदार कश्यप द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इसी क्रम में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मृतक सरपंच के परिजनों से भेंट की। इसके उपरांत यात्रा गुरुवार दोपहर को सुकमा जिला मुख्यालय पहुंची।  यहां से यात्रा का कफिला एर्राबोर के लिए रवाना हुआ।


अन्य पोस्ट