दन्तेवाड़ा
तिरंगा यात्रा सफल बनाने भाजपा की बैठक
12-Aug-2026 9:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 12 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी दंतेवाड़ा के कुआंकोंडा मंडल मैं तिरंगा यात्रा को सफलतापूर्वक आयोजित करने बुधवार को विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसमें विधायक चैतराम अटामी और जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी द्वारा तिरंगा यात्रा को सफल बनाने योजना तैयार की गई। विधायक चैतराम अटामी ने तिरंगा यात्रा की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी ली। इसके उपरांत आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से तिरंगा यात्रा को भव्य एवं सफल बनाने के लिए पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ जुटने का आह्वान किया गया। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष सुकालू मुड़ामी, भीमा कोर्राम ,सुमित भदौरिया और अभिषेक राठौर प्रमुख रूप से मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे