दन्तेवाड़ा
3 बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार
09-Aug-2026 9:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा 9 अगस्त। दंतेवाड़ा पुलिस ने 3 बाइक सहित चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 2 अगस्त को जिला अस्पताल दंतेवाड़ा के पार्किंग स्थल से मोटरसाइकिल सीजी-18-आर-0950 चोरी हो गई थी, इसकी रिपोर्ट 4 अगस्त को थाना दंतेवाड़ा में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने तत्काल मुखबिर तंत्र एवं सोशल मीडिया के माध्यम से पतासाजी शुरू की। इस दौरान 5 अगस्त को आरोपी आकाश नाग को गिरफ्तार किया गया था। वहीं मुखबिर की सूचना पर शनिवार को उसके साथी मोहन कुंजाम गीदम को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी मोहन कुंजाम के कब्जे से हीरो स्प्लेण्डर की 3 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर बरामद की गई। आरोपी पूर्व में जेल में निरुद्ध रह चुका है तथा हाल ही में जेल से रिहा हुआ था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे