दन्तेवाड़ा

नीट में कामयाबी, जोगाराम का सम्मान
08-Aug-2026 2:56 PM
नीट में कामयाबी, जोगाराम का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 8 अगस्त।  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े गुडरा के पूर्व छात्र जोगाराम निवासी सुकमा ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)- 2026 उत्तीर्ण कर विद्यालय, परिवार एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

 जोगाराम ने वर्ष 2019 -2023 तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े गुडरा में अध्ययन किया। अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने नीट - 2026 में सफलता प्राप्त कर यह साबित किया कि निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

सम्मान समारोह में ग्राम पंचायत के सरपंच, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, पालक एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में जोगाराम का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनकी सफलता को विद्यालय के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी। विद्यालय परिवार ने जोगाराम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी उच्च शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।


अन्य पोस्ट