दन्तेवाड़ा

हर घर तिरंगा अभियान बूथ स्तर पर तिरंगा ध्वज वितरित
07-Aug-2026 11:07 PM
हर घर तिरंगा अभियान बूथ स्तर पर तिरंगा ध्वज वितरित

दंतेवाड़ा, 7 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भाजपा जिला दंतेवाड़ा के अंतर्गत गीदम मंडल के शक्ति केंद्र प्रभारियों को बूथ स्तर पर वितरण हेतु तिरंगा ध्वज विधायक चैतराम अटामी द्वारा प्रदान किए गए।

यह अभियान केवल तिरंगा वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, संगठनात्मक सशक्तिकरण और प्रत्येक बूथ तक भाजपा की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने का संकल्प है। गीदम मंडल का प्रत्येक कार्यकर्ता तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र प्रथम की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेगा।

इस अवसर पर गीदम मंडल अध्यक्ष सुधराम भास्कर, महामंत्री - लोकेंद्र ठाकुर एवं अजय अवस्थी  शक्ति केंद्र प्रभारी उरदो ठाकुर, पांडु राम कडिय़ाम, चैतराम भास्कर, रामराज ठाकुर एवं पवन कर्मा और सूरज ठाकुर मौजूद थे।


अन्य पोस्ट