दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा, 7 अगस्त। कृमि मुक्ति का विशेष अभियान आगामी 10 अगस्त से संचालित किया जाएगा। जिसके अंतर्गत जिले के समस्त शासकीय , अनुदान प्राप्त एवं समस्त निजी स्कूल शिक्षण संस्था एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में उक्त दिवस को 1 - 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि मुक्ति की दवाई दी जाएगी। जिले में कुल 1 लाख 16 हजार बच्चों को कृषि की टैबलेट का सेवन कराया जाएगा। उक्त लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।सभी विकासखंडों में एल्बेंडाजोल की टेबलेट उपलब्ध करा दी गई है।
अनिवार्य रूप से खिलायें टेबलेट जिला नोडल अधिकारी, कृमि मुक्ति कार्यक्रम, डॉक्टर एस मंडल ने बताया कि समस्त आंगनबाड़ी एवं स्कूल में 10 तारीख को कृमि की दवा दी जाएगी। किसी कारण बच्चे छूट जाते हैं तो उन्हें 17 अगस्त को माप - अप राउंड बच्चों को दवा दी जाएगी।
जिले के सभी पालकों से अपील की जाती है कि उक्त दिवस अपने बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा अनिवार्य रूप से खिलाएं। जिससे कृमि मुक्ति अभियान सफल हो सके।