दन्तेवाड़ा

दंतेवाड़ा के खिलाडिय़ों का 69 पदकों पर कब्जा
04-Aug-2026 2:41 PM
दंतेवाड़ा के खिलाडिय़ों का   69 पदकों पर कब्जा

दन्तेवाड़ा, 4 अगस्त।  अंजनेय यूनिवर्सिटी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में दंतेवाड़ा जिले के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए  69 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में जिले के 70 खिलाडिय़ों ने भाग लिया, जिनमें प्री-मैट्रिक छात्रावास, पोस्ट-मैट्रिक छात्रावास, खेल परिसर जावंगा तथा इंडोर स्टेडियम के खिलाड़ी शामिल थे।

जिले के खिलाडिय़ों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में 33 स्वर्ण, 21 रजत एवं 15 कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में राज्य के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, बालोद, भाटापारा, सारंगढ़, दंतेवाड़ा, जांजगीर-चांपा, अंबिकापुर, कांकेर, कोंडागांव तथा कोरबा सहित विभिन्न जिलों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

जिले के खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि के पीछे प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और छात्रावासों में उपलब्ध खेल सुविधाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खिलाडिय़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिला प्रशासन, खेल विभाग, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों ने सभी विजेता खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस शानदार प्रदर्शन से दंतेवाड़ा ने राज्य स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया तथा जिले के युवा खिलाडिय़ों के लिए नई प्रेरणा प्रस्तुत की।


अन्य पोस्ट