दन्तेवाड़ा

बचेली पुलिस का जागरूकता अभियान
03-Aug-2026 10:53 PM
बचेली पुलिस का जागरूकता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 3 अगस्त। बचेली पुलिस ने जन-जागरूकता एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से साइबर जागरूकता, यातायात सुरक्षा, नशा मुक्ति अभियान तथा किरायेदार सत्यापन को लेकर व्यापक अभियान चलाया।

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बचेली में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को साइबर ठगी से बचाव, यातायात नियमों के पालन तथा नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। उन्हें संदिग्ध कॉल, लिंक और ओटीपी से सतर्क रहने, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके बाद स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई। दस्तावेज, फिटनेस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस और सुरक्षा मानकों की जांच के साथ नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई।

थाना बचेली में क्षेत्र के मकान मालिकों की बैठक लेकर किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य कराने, पहचान संबंधी दस्तावेज सुरक्षित रखने, समाधान ऐप में जानकारी अपडेट करने तथा संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी श्री अर्जुन पटेल, निरीक्षक श्री राम अवतार पटेल, उप निरीक्षक श्री लोचन प्रसाद पैंकरा सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

बचेली पुलिस ने नागरिकों से साइबर अपराध, नशे, यातायात नियमों के उल्लंघन और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देकर सुरक्षित एवं अपराध-मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।


अन्य पोस्ट