दन्तेवाड़ा

लगातार बारिश से डायवर्सन कटा, आवागमन बंद
29-Jul-2026 10:10 PM
लगातार बारिश से डायवर्सन कटा, आवागमन बंद

दंतेवाड़ा 29 जुलाई। दंतेवाड़ा में विगत 48 घंटे से वर्षा का दौर जारी है। जिससे सडक़ों को नुकसान पहुंचा, वहीं वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ।

लोक निर्माण विभाग अंतर्गत नकुलनार - बचेली सडक़ के दौरान पीना बचेली में पुल निर्माण कार्य जारी है। निर्माणाधीन पुल के डायवर्सन में बुधवार को कटाव हो गया। तेज बारिश की वजह से डायवर्सन सडक़ 2 मीटर कट गई। जिससे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।

इस संबंध में तहसीलदार बड़ेबचेली, महेश कश्यप ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा पीना बचेली गांव के समीप पुल निर्माण कार्य कराया जा रहा था। तेज बारिश की वजह से पुल की डायवर्सन सडक़ में कटाव हो गया। किसी हादसे को रोकने हेतु वर्तमान में उक्त सडक़ पर आवागमन बंद किया गया है।


अन्य पोस्ट