दन्तेवाड़ा
नेरली के स्कूलों में बांटी मिठाइयां और पाठ्यसामग्री
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 28 जुलाई। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 230वीं बटालियन द्वारा बल के 88वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशेष जनसंपर्क एवं सामाजिक पहल का आयोजन किया गया। रविशंकर कुमार, कमांडेंट 230वीं बटालियन के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के साथ खुशियां बांटना और उनके साथ सौहार्दपूर्ण संवाद स्थापित करना था।
कार्यक्रम के अंतर्गत, बटालियन के अश्विनी परमार, (2-ढ्ढ/ष्ट) ने सरकारी मिडल स्कूल, नेरली एवं सरकारी प्राइमेरी स्कूल, नेरली स्कूलपारा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल आ रहे छात्र-छात्राओं का आत्मीयता से स्वागत किया, उन्हें मिठाइयां और पाठ्यसामग्री बांटीं और बच्चों के साथ बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्त्व, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूक किया। सुरक्षा बल के अधिकारियों को अपने बीच पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उनमें एक अलग उत्साह देखने को मिला। स्थानीय ग्रामीणों एवं स्कूल प्रशासन ने सीआरपीएफ की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए बल के प्रति आभार व्यक्त किया।
कमांडेंट 230 बटालियन ने अपने संदेश में कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल न केवल देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत रखने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि समाज के साथ मजबूत संबंध बनाने और स्थानीय युवाओं व बच्चों को बेहतर भविष्य की ओर प्रेरित करने के लिए भी सदैव तत्पर रहता है।