दन्तेवाड़ा

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: अस्पतालों में उपचार की सुविधा
28-Jul-2026 10:28 PM
विश्व हेपेटाइटिस दिवस: अस्पतालों में उपचार की सुविधा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 28 जुलाई। जिला प्रशासन के निर्देशन में हेपेटाइटिस रोग के उन्मूलन हेतु विभिन्न कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किए गए।

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय रामटेके के नेतृत्व में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत जिले के समस्त विकासखंड में उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में हेपेटाइटिस के बचाव के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित हुए। इस वर्ष की थीम  ‘ ‘हेपेटाइटिस’’ को तोड़े- बाधाओं को हटाए’’ के आधार पर लोगों को जागरूक किया गया।

लोगों को हेपेटाइटिस के बारे में विस्तृत से जानकारी, समय पर जांच संक्रमण से बचाव, एवं समय पर उपचार के बारे में बताया गया। इसके साथ ही हेपेटाइटिस के विभिन्न प्रकार जैसे हेपेटाइटिस बी एवं हेपेटाइटिस सी के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में जांच, इलाज एवं निशुल्क टीकाकरण की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में आवासीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका सक्सेना, डॉ. निधि मेश्राम, डॉ. अनीता गंगेश जिला सलाहकार एनसीडी अंकित सिंह, जिला अस्पताल सलाहकार चंद्रशीला पुराम, जिला डाटा प्रबंधक आईडीएसपी सुवेंदु मिस्त्री और अनिल हटवार प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट