दन्तेवाड़ा

नीट में कामयाबी, केदार कश्यप ने विद्यार्थियों को दिए टैबलेट
26-Jul-2026 9:21 PM
नीट में कामयाबी, केदार कश्यप ने विद्यार्थियों को दिए टैबलेट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 26 जुलाई। वन एवं प्रभारी मंत्री दंतेवाड़ा केदार कश्यप ने रविवार को छू लो के आसमान की आवासीय शैक्षणिक संस्थान कारली में नीट परीक्षा में सफल विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने सफल बेटियों को उपहारों से नवाजा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने नीट में सफल विद्यार्थियों का गुलदस्ता, पुष्पमाला से स्वागत किया। इसके उपरांत टैबलेट प्रदान कर सम्मानित किया। उन्हें उज्जवल भविष्य क शुभकामनाएँ दीं।उन्होंने विद्यार्थियों को विश्वास दिलाया कि उनकी आगे की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं आने दी जाएगी तथा शासन द्वारा उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने संस्था में अध्ययनरत कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों से इन सफल विद्यार्थियों से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरी लगन और मेहनत से अध्ययन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी यशवंत जैन, टेकेश्वर जैन, संतोष गुप्ता, दीपेश अरोरा, मुकेश शर्मा, सत्यजीत चौहान, जय भंसाली, कुलदीप ठाकुर एवं डीएफओ रामकृष्णा रंगानाथा वाय, अपर कलेक्टर राजेश पात्रे, जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर और डीएमसी हरीश गौतम प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट