दन्तेवाड़ा

कार्यों मे लाएं तेजी - सीईओ
18-Jul-2026 3:50 PM
कार्यों मे लाएं तेजी - सीईओ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 18 जुलाई। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के उद्देश्य से सीईओ, जिला पंचायत, एम भार्गव ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं की गहन समीक्षा की। बैठक में जिले की सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न योजनाओं के कार्यक्रम प्रभारी उपस्थित रहे।  बैठक में वीबी जी रामजी, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), 15वें वित्त आयोग, अमृत सरोवर, जल संरक्षण कार्यों सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई।

 सीईओ नें प्रत्येक योजना की वर्तमान स्थिति, लक्ष्य पूर्ति और जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

सीईओ ने कहा कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक शत-प्रतिशत पहुंचाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब से बचें। उन्होंने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने, नियमित मॉनिटरिंग एवं फील्ड निरीक्षण बढ़ाने तथा कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सीईओ ने अधिकारियों को योजनाओं से संबंधित जानकारी समय पर ऑनलाइन पोर्टलों पर अद्यतन करने, आवश्यक अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने तथा विभागीय समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप बेहतर परिणाम देने पर जोर दिया।श्री भार्गव ने आवश्यक सुझाव देते हुए विकास कार्यों में और अधिक गति - गुणवत्ता के निर्देश दिए।


अन्य पोस्ट