दन्तेवाड़ा

एचपीवी टीकाकरण से कैंसर से बचाव
15-Jul-2026 11:15 PM
एचपीवी टीकाकरण से कैंसर से बचाव

दंतेवाड़ा, 15 जुलाई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय रामटेके के निर्देशन में 18 जुलाई तक विशेष एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले की 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरी बालिकाओं को नि:शुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एस. मंडल ने बताया कि एचपीवी संक्रमण गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है। समय पर एचपीवी टीकाकरण कराने से भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और विश्वभर में करोड़ों लोगों को सफलतापूर्वक लगाई जा चुकी है। उन्होंने जिले के पात्र किशोरियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाते हुए समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं। अभियान के दौरान एचपीवी वैक्सीन जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला अस्पताल में नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी।


अन्य पोस्ट