दन्तेवाड़ा

पुनर्वास केन्द्र का कमिश्नर ने लिया जायजा
15-Jul-2026 6:29 PM
पुनर्वास केन्द्र का कमिश्नर  ने  लिया जायजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा,15 जुलाई। बस्तर के कमिश्नर डोमन सिंह ने नक्सल पुनर्वास केन्द्र जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज का  निरीक्षण मंगलवार को किया।

इस मौके पर बस्तर कमिश्नर ने विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षणरत पुनर्वासित युवाओं को विभिन्न रोजगार परक ट्रेड में हुनर हासिल करने की समझाइश दी। प्रशिक्षित युवाओं को प्रशासन द्वारा रोजगार स्थापित करने हेतु हर संभव मदद दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि उक्त पुनर्वास केंद्र में अब तक कुल प्रशिक्षित पुनर्वासित 443 तथा प्रशिक्षण रत युवाओं की संख्या 90 है। वर्तमान में यहां पर सिलाई ट्रेड में 31 जल वितरण चालक में 30 और क्रमश: मेशन वेल्डर ट्रेड में 28 और 1 है। इसके साथ ही यहां साक्षरता अभियान के तहत 149 युवाओं को शिक्षित भी किया गया है। जबकि 80 अध्ययनरत है।  इस मौके पर कलेक्टर  देवेश कुमार ध्रुव द्वारा बस्तर कमिश्नर को इन युवाओं को अन्य रोजगार गतिविधियों से जोडऩे के प्रयासों के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान सीईओ एम भार्गव प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट