दन्तेवाड़ा

कुआकोण्डा में प्रवेश उत्सव, बच्चों का स्वागत
13-Jul-2026 11:04 PM
कुआकोण्डा में प्रवेश उत्सव, बच्चों का स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 13 जुलाई। शाला प्रवेश उत्सव का कुआकोण्डा विकासखंड अंतर्गत नकुलनार संकुल केंद्र द्वारा सोमवार को गरिमामय आयोजन किया गया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुआकोंडा में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का आत्मीय स्वागत किया गया।

समारोह का आरंभ मुख्य अतिथि जनपद पंचायत कुआकोंडा, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत दीपिका भदौरिया विद्या की देवी  मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्राओं नें सरस्वती वंदना की।

 इस अवसर पर संकुल केंद्र नकुलनार के अंतर्गत सभी प्राथमिक माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह भी रखा गया। इस दौरान अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति राजीव चौहान द्वारा शपथ ली गई।

 खंड शिक्षा अधिकारी कुआकोण्डा प्रमोद भदौरिया द्वारा प्रेरक संबोधन दिया गया।

उन्होंने बताया कि विकासखंड अंतर्गत शाला प्रवेश उत्सव मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है। आज पर्यंत 900 से अधिक छात्रों ने विद्यालय में प्रवेश लिया। हमारा लक्ष्य 1100 छात्रों को विद्यालय में प्रवेश दिलाना है। जिसे शीघ्र ही हासिल किया जाएगा।

उन्होंने इस अभियान को नींव का पत्थर निरूपित किया। जिससे शिक्षा की दर में इजाफा होगा। उन्होंने शिक्षकों के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रयास करने का संकल्प लेनें की अपील की।

सभी नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुष्पहार पहनकर तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इसके उपरांत गणवेश, स्कूल बैग एवं पुस्तक कॉपी वितरण किया गया।

इस समारोह में संकुल केंद्र

नकुलनार  समस्त प्राथमिक माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्तर के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को सम्मिलित कराया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत रेंगानार सरपंच मंगल भास्कर, नकुलनार, सरपंच रंजना कश्यप, प्रेमलाल प्राचार्य जोगूराम,

मनसुख कुंजाम, श्री सोनी और श्रीमती लोनिया समेत शिक्षक - शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद थी।–


अन्य पोस्ट