दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 12 जुलाई। भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की नकुलनार स्थित शाखा आगामी सप्ताह से नवीन एवं आकर्षक परिसर में संचालित होगी। इसके फलस्वरुप बैंक के ग्राहकों को सहूलियत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि एसबीआई लंबे समय से पुराने परिसर में संचालित हो रहा था। इसके फलस्वरुप ग्राहकों को बैंक संबंधी कार्यों में भारी समस्या से जूझना पड़ रहा था। विशेष रूप से ग्रीष्मकल के दौरान बैंक परिसर में अत्यधिक गर्मी का सामना करना पड़ता था।
पूर्ववर्ती भवन संकीर्ण होने की वजह से ग्राहकों को लाइन लगाने मे भी समस्या होती थी। उक्त समस्या का भी निराकरण हो जाएगा।
स्टेट बैंक के कर्मचारी द्वारा पुराने परिसर से नवीन परिसपरिसर सामग्रियों को स्थानांतरित किया गया। इनमें बैंक संबंधी संसाधन शामिल थे। देर शाम तक शिफ्टिंग कार्य जारी रहा। जिसमें बैंक के कर्मचारी जुटे रहे।
बैंक के कर्मचारियों के मुताबिक आगामी सोमवार से नवीन बैंक परिसर में कार्य आरंभ हो जाएगा।