दन्तेवाड़ा

दुर्गम गांवों में पहुंची बुनियादी सुविधाएं
08-Jul-2026 11:11 PM
दुर्गम गांवों में पहुंची बुनियादी सुविधाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 8 जुलाई। राज्य शासन के अंतिम व्यक्ति तक विकास के लक्ष्य को दंतेवाड़ा प्रशासन द्वारा शत - प्रतिशत क्रियान्वित किया जा रहा है। दंतेवाड़ा प्रशासन द्वारा बैलाडीला पहाड़ के तराई के गांवों का निरीक्षण किया गया था। अफसरों द्वारा गांवों में पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया। उनसे समाधान के विषय में पूछा गया। ग्रामीणों द्वारा बुनियादी सुविधाओं के अभाव की जानकारी दी गई। जिस पर कलेक्टर ने तत्परता पूर्वक कार्यवाही की।

राशन के लिए पदयात्रा नहीं

 बैलाडीला पहाड़ के तराई के ग्रामीणों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली अतर्गत राशन प्राप्ति हेतु किरंदुल आना पड़ता था। वर्तमान में संबंधित ग्रामीणों को गांव में ही राशन सुलभ हो रहा है। जिससे उन्हें लंबी पदयात्रा से निजात मिली। वहीं पेयजल की  गंभीर समस्या थी थी जिसका निदान विशेष रूप से किया गया। इसके अंतर्गत कुआं खनन का कार्य कराया गया। जिससे संबंधित ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिल सका। वहीं भूमिगत जलस्तर में भी बढ़ोतरी होगी। इस प्रकार से वर्षों से बुनियादी सुविधाओं से महरूम ग्रामीणों को सुविधा मिली। 

इस संबंध में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने जानकारी में बताया कि जिले के दुर्गम गांवों की समस्या बस्तर संभाग की प्रमुख समस्या है। जिसे जिसे दूर करना प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रशासन अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने हेतु प्रतिबद्ध है।


अन्य पोस्ट